Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीब घटना सामने आई है पति ने गोलगप्पे खाए, नाराज पत्नी ने जहर खाया

महाराष्ट्र



पति ने गोलगप्पे खाए, नाराज पत्नी ने जहर खाया:


महाराष्ट्र के पुणे में एक अजीब घटना सामने आई है। पति ने जाकर गोलगप्पे खाये तो पत्नी ने जाकर जहर खा लिया। वही जहर खाने से महिला की मौत हो गई जो अजीब घटना थी। घटना के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर कार्यवाही आगे शुरू होगी।  


मामले की जांच कर रहे सीनियर इंस्पेक्टर जगन्नाथ कालसकर ने बताया कि प्रतीक्षा सरवडे पुणे के अंबेगांव पठार में रहती थी। 2019 में उसकी शादी गहीहीनाथ से हुई थी। उसका एक 18 महीने का बच्चा भी था। प्रतीक्षा और उसके गहीहीनाथ के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। ऐसे ही एक झगड़े के दौरान प्रतीक्षा पति से कहा था कि अगर वह कभी गोलगप्पे खाएगा तो प्रतीक्षा जहर खा लेगी। हुआ भी कुछ ऐसा।


यह भी जरूर पढ़े:- PUBG New State: बड़े लंबे समय के बाद भारत में होगा शुरू Pubg का रजिस्ट्रेशन iOS डिवाइस के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू


 पानीपुरी लेकर आया था पति:


शुक्रवार को गहीहीनाथ ने बाजार से घर लौटते समय पत्नी के लिए पानीपुरी पैक करा ली। वह जैसे ही घर पहुंचा तो गहीहीनाथ के हाथ में पानीपुरी देख प्रतीक्षा नाराज हो गई। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा। अगले ही दिन शनिवार को प्रतीक्षा ने जहर खा लिया।


यह भी जरूर पढ़े:- राजस्थान के नागौर जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा,मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के 11 लोगो की हुई मौत


गहीहीनाथ पड़ोसी के साथ उसे लेकर अस्पताल पंहुचा। एक दिन तक चले इलाज के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार को महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करा दिया और कुछ ही देर में गहीहीनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


यह भी जरूर पढ़े:- Bhopal: मानसून हुआ फिर सक्रिय, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश के आसार



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ