Rewa News: पति-पत्नी के झगडे में चार साल के मासूम बच्चे ने गवाई जान, पत्नी ने लगाया पति पर आरोप मनगवां थाना छेत्र की घटना

Rewa News

रीवा: पति-पत्नी के झगड़े में चार साल के मासूम बच्चे की मौत। पत्नी का आरोप पति ने बेटे को मारी थी जोर की लात जिसके चलते बच्चे ने दम तोड़ दिया।




यह भी पढ़े:- अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पहली बार पाकिस्तान पर हुआ हमला फायरिंग में दो जवानों की मौत


बताया जाता है कि जिले के मनगंवा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच पति विनोद ने चार साल के बच्चे आरएन को लात मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी के dके आधार पर पुलिस आरोपी विनोद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



पत्नी के अनुसार जिस बेटे की विनोद ने हत्या की है वह उसके पहले पति का बेटा है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पहले पति को छोड़कर विनोद के साथ मनगंवा में किराये का कमरा लेकर रहती है। पति विनोद ने भी अर्चना के चलते अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। दोनो अब पति-पत्नी के रूप में रह रहे है। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया और उनके गुस्से का शिकार चार वर्षीय मासूम बच्चा हो गया। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ