Satna News: कोलगवां थाना पुलिस की कार्रवाही, घनश्याम विहार कॉलोनी में चल रहा था जुआ खेल रहे 6 व्यापारी गिरफ्तार

 
सतना


सतना:  कोलगवां थाना पुलिस की कार्रवाही


 कोलगवां थाना पुलिस की कार्रवाही, घनश्याम विहार कॉलोनी में चल रहा था जुआ शहर की पॉश घनश्याम विहार कॉलोनी में कई दिनों से जुआ फड़ चल रहा था। हर रोज लाखों का जुआ यहां होने की खबर पुलिस को लगी थी। खबर पक्की करने के बाद सोमवार की शाम कोलगवां थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपनी टीम की मदद से रेड कराई। पुलिस के छापे में व्यापारी संजय कापड़ी और कई अन्य व्यापारी पकड़े गए।


यह भी पढ़े:- मध्य प्रदेश: निवाड़ी जिले में बड़ा हादसा 3 मंजिला मकान ढहा मौत बनकर आई बारिश मलबे में दबने से 2 लोगो की मौत


घनश्याम विहार कॉलोनी में चल रहा था जुआ:


निरीक्षक चौहान ने बताया, जुआ फड़ चलने की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। पुष्टि करने के बाद पुलिस बल ने घनश्याम विहार कॉलोनी में संजय कापड़ी के दफ्तर में छापा मारा।

 यहां से संजय कापड़ी पुत्र घनश्याम दास कापड़ी  निवासी घनश्याम विहार कॉलोनी समेत शंकर कापड़ी पुत्र, हारूमल कापड़ी निवासी ड्रीम इण्डिया स्कूल के सामने भरहुत नगर शंकर आयलानी पुत्र भीमल दास आयलानी निवासी घनश्याम विहार कॉलोनी, इंद्र कुमार सिवानी पुत्र काशीराम सिवानी निवासी मुरली भवन के पास कबाड़ी टोला 

ज्ञानचंद्र फूलवानी पुत्र स्व. किशन चंद  निवासी घनश्याम विहार कॉलोनी, कन्हैया लाल लालवानी पुत्र धनुमल लालवानी  निवासी घनश्याम विहार कॉलोनी पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से 1 लाख 3 हजार 400रुपए की जब्ती होना पुलिस ने बताया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाही की गई है।


यह भी पढ़े:- Rewa News: समान तिराहे में बाइक से जा रहे आरोपियों ने बस चालक पर चाकू से किया हमला बस चालक हुआ गंभीर रूप से घायल


महिला सटोरिया गिरफ्तार:


कोलगवां थाना पुलिस ने मुरली भवन के पास कबाड़ी टोला से सट्टा खिलाने वाली महिला नीलू हिरवानी पत्नी शंकर हिरवानी को पकड़ा है। इसी तरह दो और आरोपी अशोक गुप्ता  निवासी कृष्ण नगर व अमित गुप्ता निवासी शारदा कॉलोनी भी सट्टा खिलाने पर पकड़े गए।


यह भी पढ़े:- Satna News: युवती का अपहरण कर आरोपी होटल- लॉज में करता रहा दुष्कर्म अमरपाटन थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ