सेना में भर्ती की उम्मीद लगाए युवाओं को फिर झटका, वाराणसी और लखनऊ में होने वाली भर्ती रैली स्थगित

 

सेना में भर्ती की उम्मीद लगाए युवाओं को फिर झटका, वाराणसी और लखनऊ में होने वाली भर्ती रैली स्थगित



लखनऊ:  Army recruitment rally भारतीय सेना में भर्ती की उम्मीद लगाए हजारों युवाओं को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी और लखनऊ में सितम्बर माह में महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली होनी थी। पर भारतीय सेना ने इन्हें स्थगित कर दिया है। अक्टूबर में अमेठी में और नवंबर में लखनऊ की भर्ती रैली पर भी संकट के बादल मंडरा रहा है। भारतीय सेना में अपना कैरियर बनाने की चाह रखने वाले हजारों युवकों की अधिकतम आयु सीमा निकली जा रही है।


यह भी पढ़े:- झाबुआ न्यूज़: डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते जनरल मैनेजर गिरफ्तार, फसल बीमा की राशि को लेकर मांगी थी रिश्वत


कोरोना से बढ़ी परेशानी:-


 साल 2020 में सेना में छह भर्ती रैली प्रस्तावित थीं। कोरोना की वजह से मार्च से ही स्थगित करना पड़ा था। इन रैली में सैनिक जीडी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल, नर्सिंग सहायक व क्लर्क और स्टोर कीपर के पदों की भर्ती होनी थी। इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम साढ़े सत्रह वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होती है। 


फरवरी 2021 में सेना ने पिछले वर्ष की आगरा और यूपी व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस में भर्ती रैली आयोजित की थी। इनकी सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) अप्रैल में प्रस्तावित थी। कोरोना के कारण यह परीक्षा भी बार-बार स्थगित हो रही है। इसका असर यह हुआ कि इस साल जून से जुलाई तक सेना ने महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन मांगे थे। नए बैच की भर्ती रैली सितंबर में प्रस्तावित थी। सेना को फिलहाल इसे भी रोकना पड़ा।


यह भी पढ़े:- Rewa News Update: रीवा श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के रिसर्च अस्पताल की लिफ्ट में मिला कंकाल, जानिए क्या था मामला


फरवरी में हुई थी आगरा भर्ती रैली :-


 पिछले 18 महीने में छह सेना भर्ती मुख्यालयों की 10 भर्ती रैलियां प्रस्तावित की गईं, जिनमें पिछले साल की एकमात्र आगरा भर्ती रैली बीती फरवरी में हुई थी। उसकी भी लिखित परीक्षा अब तक नहीं हो सकी है। भर्ती रैली में शामिल हजारों युवकों की अधिकतम आयु सीमा बीत गई है।


भर्ती स्थगित होने पर विरोध प्रदर्शन :- 


भर्ती स्थगित होने पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया है। सेना मुख्यालय को इनकी ओर से पत्र भेजे गए हैं। अब तक सरेंडर हुए पदों को अगली सेना भर्ती रैली में बढ़ाने की भी मांग की गई है। भर्ती कार्यालय लखनऊ, बरेली, वाराणसी, मेरठ, आगरा व अमेठी के अधीन यूपी के सभी 75 जिलों के अभ्यर्थी आते हैं।


यह भी पढ़े:- Railway Update: भोपाल से खंडवा के बीच अब 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी ट्रेनें


साल 2021 की स्थगित भर्ती रैलियां:-


 मेरठ में इस साल मई में, बरेली में जून में भर्ती रैली होनी थी, जबकि सितंबर में वाराणसी और लखनऊ में महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली होनी थी।


 सेना ने इन्हें स्थगित कर दिया है। अक्टूबर में अमेठी और नवंबर में लखनऊ की भर्ती रैली भी स्थगित होने की संभावना बढ़ गई है। अब तक सेना ने इन दोनों ही भर्ती रैलियों के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं किया है।


यह भी पढ़े:- सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद सदमे में है शहनाज गिल बोली सिद्धार्थ ने मेरे हाथों में दम तोड़ा, अब मैं कैसे जिंदा रहूंगी




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ