M.P News: मध्य प्रदेश सरकार बस ऑपरेटरों की मांग पर टैक्स माफी के साथ-साथ किराया बढ़ोतरी पर भी करेगी विचार

 

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बसों के टैक्स माफ करने की मांग मानी है


भोपाल: मध्य प्रदेश  में कोरोना  की दूसरी लहर के दौरान बसों  का संचालन बंद रहा. 3 महीने तक बसों के संचालन को बंद रखने पर अब सरकार एक बड़ी राहत बस ऑपरेटर्स को दे रही है. प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि सरकार कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान 3 महीने तक का बस ऑपरेटर का टैक्स माफ करेगी. इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सहमति बन गई है। 


यह भी पढ़े:- Rewa News: दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, पहला सिरमौर की महिला ने जहर खाकर दी जान दूसरा बीहर नदी में मिला युवक का शव


बस ऑपरेटर और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच चर्चा हुई. जिसमें बस ऑपरेटर ने टैक्स माफी की मांग रखी थी. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि सरकार बस ऑपरेटर का 3 महीने का टैक्स माफ करेगी. कोरोना काल में बसों का संचालन बंद रहा ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि 3 महीने का टैक्स माफ किया जाये। 



4500 से अधिक बसों का परिवहन:


मध्य प्रदेश में साढ़े हजार से ज्यादा बसों का परिवहन होता है. कोरोना काल के दौरान बसों के पहिए पूरी तरीके से जाम रहे और इस दौरान बस ऑपरेटर्स पर निकल रहे टैक्स को सरकार माफ करने जा रही है. सरकार के फैसले से बस ऑपरेटर का करीब का 30 करोड़ से ज्यादा का टैक्स माफ होगा.


यह भी पढ़े:-  Satna News: बावरिया गिरोह के तीन सदस्य छह दिन के पुलिस रिमांड पर, चित्रकूट से सतना और पन्ना पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रहे इजाफे बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी:


वहीं पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रहे इजाफे पर बस ऑपरेटर ने किराया वृद्धि की मांग की है. हाल ही में बसों का किराया बढ़ाया गया था, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ने पर अब बस ऑपरेटर फिर से किराया बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं. परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि सरकार बस ऑपरेटर की मांग पर विचार कर रही है। 


इस बात का फैसला सरकार लेगी कि कितना किराया बढ़ाया जाए. परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा है कि सरकार इस बात का भी ध्यान रखेगी कि यात्रियों पर किराया वृद्धि का ज्यादा भार ना आए और बस ऑपरेटर का नुकसान भी ना हो. इसको लेकर जल्दी कोई फैसला लिया जाएगा.


इस बात का फैसला सरकार लेगी कि कितना किराया बढ़ाया जाए. परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा है कि सरकार इस बात का भी ध्यान रखेगी कि यात्रियों पर किराया वृद्धि का ज्यादा भार ना आए और बस ऑपरेटर का नुकसान भी ना हो. इसको लेकर जल्दी कोई फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़े:- Rewa News: बाइक सवार अनियंत्रित होकर समान फ्लाईओवर से गिरा नीचे, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ