सतना न्यूज़ : खाना बनाते समय झुलसी महिला, हादसे के बाद रीवा के संजय गाँधी में भर्ती कराया गया जहां बीती रात महिला की मौत हो गई।

 

satna news


सतना: खाना बनाते समय झुलसी महिला, झुलसने से हुई मौत


सतना जिले के रामनगर थाना अंतर्गत बांसा गांव में रंजना साकेत पत्नी जीतू साकेत (28) बीते दिन अपने ससुराल में खाना बना रही थी। इसी दौरान महिला की साड़ी आग की चपेट में आ गई। महिला के चीखने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग को बुझाया।


यह भी पढ़े:- REWA NEWS: शिक्षक की हैवानियत की शिकार हुई सातवीं की छात्रा -शिक्षक गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट के तहत हुई कार्रवाई


 परिजन महिला को गंभीर हालत में सतना जिला चिकित्सालय लेकर गए। यहां भर्ती रही महिला की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे एसजीएमएच के लिए रेफर कर दिया। जहां बीती रात महिला की मौत हो गई।


यह भी पढ़े:- M.P News: बड़ा हादसा एमपी के झाबुआ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 19 लोग घायल





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ