Bitcoin vs Altcoins
पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में उछाल ने क्रिप्टो की दुनिया में बड़ी लहर पैदा की है बिटकॉइन ने अभी कुछ दिन पहले भी 50,000 डॉलर का आंकड़ा छुआ था और इसके बाद से ही अपने साइकोलॉजिकल लेवल के ऊपर चल रही है. बिटकॉइन क्रिप्टो की दुनिया की सबसे पुरानी और पॉपुलर क्रिप्टकरेंसी है।
Altcoins की कीमतों में उछाल संभावनाएं
इसकी कीमत में ऐसी उछाल के बाद अब क्रिप्टो विश्लेषक इस सोच में हैं कि यह अपनी कीमत को बनाए रखने में कामयाब रहेगी या नहीं? वहीं, दूसरी ओर Altcoins यानी बिटकॉइन की अल्टरनेटिव क्रिप्टोकरेंसी, की कीमतों में भी उछाल की संभावनाएं जताई जा रही हैं. चार्ट पर इनकी कीमतों में जबरदस्त परफॉर्मेंस दिख रही है।
आल्टकॉइन्स और नॉन-फंजिबल टोकन्स को लेकर निवेशकों में पिछले जुलाई और अगस्त में खासा उत्साह दिखा है. इस बीच बिटकॉइन के बाद कुछ दूसरी कॉइन्स हैं, जिनकी कीमतों में आने वाले कुछ दिनों में उछाल दिख रहा है।
कुछ कॉइन्स जिनकी कीमतों उछाल की संभावना है:
Ethereum: इथीरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क का ईथर कॉइन. सोमवार यानी 13 सितंबर, 2021 को सुबह 09.09 पर ईथर का मूल्य 2,62,156 रुपये दर्ज किया जा रहा था. इसमें 0.61% या 1,598 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी. लेकिन अगर इसके ग्रोथ को देखें तो पिछले सात दिनों में इसका लो 2,25,226 और हाई 2,91,877 रहा है.
यह भी पढ़े:- Jammu and Kashmir: बादल फटने से जम्मू कश्मीर के बारामूला चार मृतकों में से तीन नाबालिग हैं, एक लापता
वहीं पिछले 90 दिनों में इस कॉइन ने 1,25,594 का निचला स्तर देखा है, वहीं 2,95,852 के सबसे ऊंचे स्तर को भी छुआ है. मार्केट कैप के लिहाज से दूसरी बड़ी कॉइन ईथर में पिछले हफ्ते 12.34 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है, जिसके चलते माना जा रहा है कि यह जल्द ही बड़ी उछाल देख सकता है।
Chainlink: रैंकिंग की लिस्ट में 12-14वीं रैंकिंग के आसपास चल रहा है, लेकिन निवेशकों और सोशल मीडिया पर इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी है. पिछले हफ्ते इसकी कीमत में लगभग 23 फीसदी की उछाल आई है. इसकी कीमत फिलहाल 27-32 डॉलर के आसपास चल रही है। nns
Avalanche: इस आल्टकॉइन ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है. इसे सितंबर, 2020 में लॉन्च किया था और तबसे इस कॉइन ने निवेशकों को 2,440 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. अगस्त, 2021 में इसकी वैल्यू तिगुनी हो गई थी. सोमवार सुबह 9.35 पर इस कॉइन की कीमत 52-53 डॉलर के रेंज में चल रही थी. इस कॉइन की बाजार में मैक्सिम सप्लाई 720 मिलियन है, जिसमें से 220.29 मिलियन कॉइन्स पहले से ही बाजार में सर्कुलेट हो रही है।
यह भी पढ़े:- M.P NEWS: मध्य प्रदेश सरकार दे रही है अच्छा सुनहरा अवसर प्रति माह 60 रूपये देगी जाने कब तक करे आवेदन
0 टिप्पणियाँ