रीवा: चिकित्सा विभाग मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे कर रहा है। जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के 17 मरीज सामने आए हैं। जिसमें कइयो मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है। अभी हाल में बाहर से आए डेंगू मरीजों की जांच में ट्रेवल हिस्ट्री पुणे, छत्तीसगढ़ और बनारस की मिली है।
बहुत सैंपल जांच के लिए आए:
बारिश के बाद रीवा में जानलेवा डेंगू के मच्छर यानी टाइगर मॉस्किटो के आतंक की आहट है। एसजीएमएच में इलाइजा के सैकड़ो सैंपल जांच के लिए आए हैं। बीते कुछ समय से मरीजों की जांच में एलाइजा के कई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिल रहे तो कुछ कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। जांच के दौरान हनुमना ब्लाक क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में एक साथ डेंगू के तीन मरीज मिले हैं।
एलाइजा के 386 सैंपलों की जांच की गई:
चिकित्सा विभाग के अनुसार संभाग के रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली से एलाइजा जांच के लिए सैंपल जीएमएच में आते हैं। जीएमएच में अब तक एलाइजा के 386 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें रीवा के 17 पॉजिटिव मिले हैं।
यह भी पढ़ें:- सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु: बिग बॉस के विनर और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत
मच्छर के बारे में ये खास बातें:
- डेगूं मच्छर की उम्र 28 दिन होती है।
- 15 से 35 डिग्रीतापमान प्रजनन क्रिया के लिए अनुकूल रहता है।
- यह साफ पाली में अंडे देता है।
- डेंगू मच्छर एक मिनट में दो लोगों को काट सकता है।
कैसे करे खुद का बचाव :
- आसपास खाली जगहों पर पानी भरा हुआ तो उसमें जला हुआ आयल डालें।
- बदन पर पूरी बांहों के कपड़े पहनें।
- घरों के आसपास पानी एकत्रित नहीं होने दें।
- खिडकियों व दरवाजों पर जाली का प्रयोग करें।
- रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-ये लक्षण आए तो जांच कराएं--
ठंड के साथ तेज बुखार आना, पसीना आकर बुखार उतर जाना, सिर दर्द, बेचैनी, कमजोरी, सुस्ती महसूस होना शामिल। मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराएं।
यह भी पढ़ें:- रीवा टीआरएस कॉलेज परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में हुआ 335 युवाओं का चयन
मलेरिया के 1.50 लाख स्लाइड
चालू वर्ष में मलेरिया के 2.12 लाख स्लाइड बनाने का लक्ष्य है। जनवरी से अब तक 1.50 लोगों की स्लाइड बनाई जा चुकी है। जिसमें 70 पीएफ व 60 पीवी के मरीज मिले हैं।

0 टिप्पणियाँ