आज का राशिफल 03 सितंबर 2021: इन 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है शुक्रवार, चिंताओं से मिलेगी मुक्ति

 
आज का राशिफल



आज का राशिफल:


 दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। 


मेष राशि:

 

आपका मन खुश होगा और आपके घर व व्यापार दोनों जगह विलासिता पूर्ण माहौल रहेगा, जिसका आप लुत्फ उठाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ आने से आपको संतुष्टि का अनुभव होगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें जीवन सथी का आज आपको साथ भरपूर मिलेगा। 


वृष राशि:


 आपको अनियंत्रित खानपान से बचना होगा। यदि कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। व्यापार में भी आज आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो वह आपके लिए लाभ से ज्यादा नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा। 


मिथुन राशि:


 विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रदान होंगे। आज आप अपने व्यापार की कुछ नयी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आरंभ करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी जमीन की खरीदारी में अपने धन का निवेश कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को  यदि कोई आंखों से संबंधित कष्ट है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है।


कर्क राशि:


विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसमें सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आपके परिवार के किसी सदस्य के संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। यदि किसी बैंक व संस्था से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। 


सिंह राशि:


आज का दिन आपके निजी संबंध प्रेम और सहयोग रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, माता पिता के सहयोग से किए गए सभी कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।


कन्या राशि:


आज आपके व्यापार की कोई महत्वपूर्ण योजना सफल होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा व आपको धन लाभ भी भरपूर मात्रा में हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आप अपने पुराने कर्जा उतारने में सफल रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है,तो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से वह समाप्त होता दिख रहा है। 


तुला राशि:


आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। माता जी के साथ यदि आपकी कोई असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह भी आज समाप्त होगी।नौकरी में आज आपके साथी आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। 


वृश्चिक राशि:


आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आज व्यापार में आपने किसी डील को फाइनल किया है, तो आज वह आपका कोई नुकसान करवा सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग भी आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। 


धनु राशि:


आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। व्यापार में आज एक के बाद एक काम आपके हाथ में आते रहेंगे, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको जो कार्य अत्यधिक प्रिय हो उसे ही पहले करें और बाकी कार्य को भी लंबे समय के लिए ना टालें। विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।


मकर राशि:


 परिवार में आज एक के बाद एक लाभ के अवसर आते रहेंगे, जिसके कारण आपका दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा, लेकिन आपको यह समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी में आपके प्रतिद्वंदी आपका सिर दर्द बने रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन में किसी महत्वपूर्ण परिवर्तन के होने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके कारण आपको किसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती हैं।


कुंभ राशि:


आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार देने वाला रहेगा। आज आपको किसी भी मामले में अतिवादी होने से बचना  होगा। आज आपके किसी परिवार के सदस्य से आपको भला बुरा भी सुनने को मिल सकता है, लेकिन उसे आपको चुपचाप ही सुनना होगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी अतिथि के घर जा सकते हैं।


मीन राशि:


 यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल न दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ आज किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ